बलिया, सितम्बर 14 -- रसड़ा। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार रसड़ा में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण संख्या-289 के तीसरे दिन शनिवार को एनसीसी कैडेट्स को विशेष जागरूकता प्रशिक्षण दिया गया। कैम्प कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी एवं डिप्टी कैम्प कमांडेंट कर्नल रविंदर किंगरा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में एक्सपा टीम के विशेषज्ञों ने कैडेट्स को संवाद, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक विचार से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर एक्सपा टीम के विशेषज्ञ नंदीश, बिंद्रा भट्ट, के राहुल रेड्डी, रितचीक आरवाई सैनी, प्रगति प्रसाद सैय्यद माज अहमद, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, बटालियन से सुबेदार मेजर दिनेश कुमार, सुबेदार रामनिशान सिंह, दीपक थापा, कुलवीर सिंह ,मेजर राजप्रकाश सिंह, कैप्टन रविशंकर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.