सुल्तानपुर, फरवरी 20 -- अयोध्या संवाददाता। जिले के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक का पैर फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि रायबरेली हाईवे पर मऊ शिवाला क्षेत्र में एक बाइक सवार को हाईवे से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार अर्जुन कनौजिया ( 33 वर्ष) पुत्र राजवंत कनौजिया निवासी दौलतपुर थाना पूरा कलंदर की मौत हो गई। वहीं लखनऊ हाईवे पर सहादतगंज क्षेत्र में कार और डंपर की टक्कर में हरदोई निवासी कार सवार एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। जबकि हादसे में कार सवार एक व्यक्ति का पैर फ्रैक्चर हुआ है। घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...