प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। कैट बार एसोसिएशन ने इलाहाबाद बेंच के क्षेत्राधिकार में कटौती के विरोध में क्रमिक अनशन दसवें दिन जारी रहा। बुधवार को अनशन स्थल पर पहुंचे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश पांडे बबुआ कैट बार के आंदोलन को समर्थन देते हुए वहां के वकीलों की मांग को जायज ठहराया। कैट बार के अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह व महासचिव जितेंद्र नायक की अगुवाई में हुई सभा में राकेश पांडे बबुआ ने कहा कि कैट की इलाहाबाद बेंच के क्षेत्राधिकार में हनन कैट एक्ट का उल्लघंन है। कैट बार के महासचिव जितेंद्र नायक ने बताया कि सीजेआई और कानून मंत्री, डीओपीटी मंत्री को पत्र माध्यम से यहां की वस्तुस्थिति से अवगत कराने का प्रयास किया गया है। बुधवार को आंदोलन में पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह, रामपाल सिंह, उपाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.