चम्पावत, अप्रैल 27 -- टनकपुर। पिथौरागढ़ से टनकपुर आ रहा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर बाराकोट के समीप पहाड़ी से जा टकराया। जिसमें सवार चालक चोटिल हो गया, जिसका उपचार उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर आ रहा कैंटर वाहन संख्या यूके 03 सीए 2350 बाराकोट के समीप अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया, जिसमें सवार 35 वर्षीय मनिहारगोठ, टनकपुर निवासी मो़ रहमान पुत्र इरफान चोटिल हो गया। जिसे उपचार के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है। चालक मो़ रहमान ने बताया कि वन्य जीव गुलदार तेजी से वाहन की ओर आया, दहशत से वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया, जिसमें वह चोटिल हो गया। डॉ. उमर ने बताया कि घायल के पैर और शरीर में गुम चोटे आई हैं, जिसका उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.