कानपुर, जनवरी 4 -- (फोटो) कानपुर। कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन ने नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया। देवेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने मिलकर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। आगामी योजनाओं, सदस्यों के हितों व कैटरिंग व्यवसाय को लेकर चर्चा हुई। प्रमुख रूप से महामंत्री अभिषेक तिवारी, गौरव गुप्ता, कमलेश गुप्ता, विवेक दीक्षित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...