उन्नाव, फरवरी 8 -- चकलवंशी। मियागंज विकासखंड क्षेत्र के सीएचसी में टीबी एवं कैंसर स्क्रीनिंग कैंप जन जागरुकता कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में ग्राम पंचायत मवई बृहम्नान में स्थित पीएचसी में प्रभारी डॉ दीप माला माधुरी की अध्यक्षता में टीबी एवं कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प जन जागरुकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कुल 65 मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ जांच भी की गई। जिसमें कोई भी मरीज संक्रमित नहीं पाया गया। जिस पर सभी मरीजों को सर्दी, जुखाम, बुखार, व खांसी की दवाएं निशुल्क वितरित की गई। मौके पर पर्यवेक्षक राम प्रकाश यादव, फार्मासिस्ट विकास कटियार, लैब टेक्नीशियन अनुज पटेल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...