आगरा, जनवरी 4 -- ब्लॉक अछनेरा के गांव सांधन निवासी धर्मवीर सिंह सेना में क्लर्क पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को कैंसर से उनका निधन हो गया। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सैन्य कर्मी धर्मवीर का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सांधन में शनिवार रात लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। उन्हें श्रद्धांजलि दी। सैन्य सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.