पटना, जनवरी 23 -- मुंबई में प्रस्तावित 'बिहार भवन' के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी के बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने शुक्रवार को इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिहार में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लोग इलाज के अभाव में जान गंवा रहे हैं, तब सरकार 314 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मुंबई में भवन निर्माण पर क्यों खर्च कर रही है। सुधाकर सिंह ने एक्स के माध्यम से कहा कि बिहार की सबसे बड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता यह है कि आज भी राज्य में कैंसर के इलाज के लिए कोई समर्पित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल नहीं है। यही कारण है कि हजारों कैंसर मरीज मजबूरी में मुंबई, दिल्ली या चेन्नई जैसे शहरों में इलाज कराने जाते हैं। यह उनकी पसंद नहीं, बल्कि मजबूरी है। जब अपने ही राज्य में बेहतर इलाज ...