प्रयागराज, जनवरी 27 -- अनिकेत स्माइल फाउंडेशन की ओर से माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर छह में सोमवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. देव कुमार यादव ने कहा कि कैंसर का समय पर पता चलने से इलाज संभव है। इसलिए नियमित जांच और जागरूकता जरूरी है। संयोजक डॉ. अखिलेश द्विवेदी की ओर से जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार मिश्र 'बबुआन', विशिष्ट अतिथि प्रो. एनवीसी शुक्ला, प्रो. अशोक पांडेय रहे। सुदामा प्रसाद मिश्र, डॉ. एकता द्विवेदी, अनिल मिश्रा, डॉ. ज्योति जायसवाल, दीपक जायसवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.