गोपालगंज, सितम्बर 22 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय सीएचसी द्वारा कैंसर से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को दिघवा दुबौली- धर्मबारी रोड स्थित एक निजी स्कूल में 150 से अधिक छात्राओं को बीमारी से बचाव के लिए टीका लगाया गया। टीकाकरण के लिए दो एएनएम एवं दो जीएनएम की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं, टीका लगाने के बाद छात्राओं को चिकित्सकीय निगरानी में एक घंटे तक रखा गया। उसके बाद उन्हें घर भेजा गया। टीकाकरण अभियान के तहत स्कूल के सभी शिक्षकों ने पहले छात्राओं को जागरूक किया। उसके बाद टीकाकरण कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग किया। एमओआईसी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 11 वर्ष से 17 वर्ष तक की छात्राओं का निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों के अलावे जिला प्रशासन से निबंधित स्कूलों में भी टीकाकरण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.