गढ़वा, फरवरी 4 -- चिनिया, प्रतिनिधि। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पल्लवी सिंह ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया और उसके रोकथाम व समय पर इलाज की अहम जानकारी दी। डॉ. पल्लवी ने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर एक बहुत बड़ी वैश्विक और राष्ट्रीय समस्या बन चुका है। भारत में भी कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उक्त कारण देश को कैंसर का बड़ा हब माना जाने लगा है। उसे देखते हुए सरकार द्वारा एक नई स्वास्थ्य योजना लागू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए विशेष वैक्सीन दी जाएगी। यह वैक्सीन फिलहाल 14 से 40 वर्ष की उम्र वर्ग की महिलाओं के लिए चयनित की ग...