रिषिकेष, फरवरी 4 -- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को प्रशिक्षण सह जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कैंसर से बचाव के बारे में अहम जानकारी प्रदान की। विश्व कैंसर दिवस पर गढ़ी श्यामपुर स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. शैली व्यास ने स्तन कैंसर के जोखिम कारकों, प्रारंभिक लक्षणों, स्व-स्तन परीक्षण तथा 40 वर्ष के बाद मैमोग्राफी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। आरएचटीसी प्रभारी डॉ. अभय श्रीवास्तव ने तंबाकू एवं शराब सेवन से होने वाले मुख कैंसर के दुष्परिणामों तथा शीघ्र जांच के महत्व को बताया। डॉ. नेहा शर्मा ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम में एचपीवी वैक्सीन, नियमित स्क्रीनिंग एवं पैप स्मीयर जांच...