उरई, फरवरी 13 -- माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सहबजापुर में गुरुवार की शाम एक अधेड़ उम्र के किसान की कैंसर के कारण मौत हो गई। उसका कई सालों से इलाज चल रहा था। मृतक अपने घर पर न रहकर भाई के साथ रहता था और इलाज के चक्कर में उसकी कुछ खेती बिक चुकी थी। इसी कारण मृतक के पुत्र और मृतक के भाई के बीच मनमुटाव हो गया था। इसी के चलते पुत्र की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सहबजापुर निवासी वीरभद्र यादव 55 वर्ष पिछले करीब 8 सालों से अपने परिवार के साथ न रहकर भाई वीर सिंह के साथ रह रहे थे। भाई वीर सिंह ही उसका इलाज कराता था। बताया जा रहा है कि घरवाले उसका इलाज नहीं कराते थे, जिसकी वजह से वह भाई के साथ रहने लगा था। भाई वीरसिंह ने उसका ग्वालियर और मुंबई में काफी इलाज कराया लेकिन अंततः गुरुवार की शाम वीरभद्र की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.