गुड़गांव, फरवरी 4 -- - महिलाओं में बढ़ रहा स्तन कैंसर का खतरा, विशेषज्ञों ने 30 साल से ऊपर की महिलाओं को दी नियमित जांच की सलाह सोहना, संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को सोहना के नागरिक अस्पताल में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने ओपीडी में आए करीब 100 से अधिक मरीजों और उनके परिजनों को कैंसर के लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में नागरिक अस्पताल की एसएमओ डॉ. नीरू यादव और घंघौला के एसएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए एसएमओ डॉ. नीरू यादव ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाएं कैंसर से अधिक प्रभावित हो रही हैं। विशेष रूप से महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.