किशनगंज, फरवरी 11 -- किशनगंज। तेजी से बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान पान, बढ़ता तनाव और स्वास्थ्य जांच के प्रति बढ़ती लापरवाही की वजह से आज के समय में यही कारण कैंसर जैसे गंभीर रोग को चुपचाप समाज में फैलने का अवसर दे रहे हैं। अधिकांश मामलों में बीमारी तब सामने आती है जब वह गंभीर अवस्था में पहुंच चुकी होती है, जबकि विशेषज्ञ मानते हैं कि समय पर जागरूकता और नियमित जांच से कैंसर को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसी सोच को मजबूत करने के उद्देश्य से किशनगंज जिले में कैंसर जागरूकता सप्ताह (04 से 11 फरवरी) का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रशासनिक स्तर से लेकर आम नागरिक तक यह संदेश स्पष्ट रूप से पहुंचे कि कैंसर से डरने की नहीं, समझदारी से लड़ने की जरूरत है। कैंसर जागरूकता सप्ताह के तहत जिलाधिकारी के कक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर प...