पिथौरागढ़, जनवरी 10 -- पिथौरागढ़। नगर की सिमलगैर निवासी प्रज्ञा जोशी के इलाज के लिए पार्षद सुशील खत्री ने आमजन से मदद की अपील की है। शनिवार को खत्री ने बताया कि ब्लड कैंसर से जूझ रही प्रज्ञा की मदद को लगातार लोग आगे आ रहे हैं, लेकिन अब भी इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि एकत्र नहीं हो सकी है। उन्होंने सामाजिक संगठनों के साथ ही आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से मदद के हाथ बढ़ाने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...