लखनऊ, फरवरी 3 -- संस्थान में साइबर नाइफ मशीन की स्थापना की गई लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में अगले दो से तीन माह में मरीजों को आधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी। मंगलवार को संस्थान में आधुनिक साइबर नाइफ की स्थापना की गई। अगले दो से तीन महीने में मशीन से इलाज का फायदा मरीजों को मिलने लगेगा। साइबर नाइफ से बिना चीरा लगाए दिमाग के पिछले हिस्से में पनपे ट्यूमर का इलाज हो सकेगा। संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने बताया कि कैंसर तेजी से फैल रहा है। इसके तमाम कारण है। इसमें अनुवांशिक और जीवनशैली से संबंधित भी हो सकते हैं। बीमारी के साथ इलाज भी बेहतर हुआ है। कैंसर संस्थान में मरीजों को आधुनिक इलाज मुहैया कराने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर नाइफ मशीन स्थापित की जा चुकी है। अगले दो से तीन माह में मर...