लखनऊ, जनवरी 6 -- चक गंजरिया स्थित कैंसर संस्थान में पेट स्कैन जांच की कीमतें तय कर दी गई हैं। 10450 से लेकर 11917 रुपये में जांच की सुविधा मरीजों को मुहैया कराई जाएगी। इसमें जांच से पूर्व लगने वाली दवा की कीमत शामिल नहीं है। यह जानकारी कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने दी। मंगलवार को संस्थान में पेट स्कैन मशीन की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की। संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने पूजा अर्चना की। इसके बाद मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। डॉ. भट्ट ने बताया कि दो से तीन माह में मरीजों की जांच संस्थान में शुरू हो जाएगी। न्यूक्लीयर मेडिसिन विभाग में डॉक्टर की तैनाती हो चुकी है। इससे जांच शुरू करने में और आसानी हो गई है। उन्होंने बताया कि संस्थान में पेट स्कैन जांच की कीमत निजी सेंटरों से लगभग 80 से 90 प्रतिशत कम होगी। निजी सेंटरो...