लखनऊ, दिसम्बर 26 -- 25 करोड़ रुपये की लागत से मशीन क्रय की गई अब 20 किमी.दूर जांच के लिए नहीं जाना होगा लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अब चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के मरीजों को पेट स्कैन जांच के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर आकर जांच नहीं करानी होगी। कैंसर मरीजों की नए साल से संस्थान परिसर में ही जांच हो सकेगी। शुक्रवार को संस्थान में पेट स्कैन मशीन आ गई। यह मशीन पूरी तरह से डिजिटल है। शरीर में कैंसर के फैलाव का पता लगाने के लिए पेट स्कैन जांच कराई जाती है। अभी तक कैंसर संस्थान में पेट स्कैन मशीन नहीं थी। नतीजतन मरीजों को 15 से 20 किलोमीटर दूर जांच के लए जाना पड़ रहा था। संस्थान प्रशासन ने दो निजी संस्थानों में पेट स्कैन जांच के लिए करार किया है। लिहाजा मरीजों को जांच के लिए दोनों डायग्नोस्टिक सेंटर में भेजा जा रहा है। सरकारी दर पर ...