लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में मरीजों और तीमारदारों को कंबल और गर्म कपड़े भेंट किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए सामाजिक दायित्वों के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृष्ण किशोर रस्तोगी के सहयोग से जानकीपुरम क्षेत्र में कंबल वितरण भी किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडेय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण किशोर रस्तोगी, प्रवीण मणि त्रिपाठी, योगेश शुक्ला, सर्वेश यादव, अतुल मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.