बहराइच, फरवरी 17 -- तेजवापुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजवापुर के अंतर्गत सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बसौना माफी में अधीक्षक डॉ.अभिषेक अग्निहोत्री के नेतृत्व में कैंसर व टीबी स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में आए डायबिटीज व बीपी के मरीजों को जांच, दवाएं व परामर्श दिया गया। विशेषज्ञों ने गैर संचारी रोग व टीबी के लक्षण वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में गैर संचारी रोग जैसे शुगर, बीपी, कैंसर आदि के मरीज बहुत बढ़ रहे हैं। इसका मुख्य कारण लोगों की बदली दिनचर्या, खान-पान, धूम्रपान, तंबाकू का सेवन, अल्कोहल का सेवन व अत्यधिक तनाव है। इससे बचने के लिए हेल्दी डायट, रोज व्यायाम, धूम्रपान/अल्कोहल से दूरी, नियमित जांच, स्वच्छ वातावरण व साफ सफाई रखें। इस अवसर पर डॉ.शुभेन्दु कुमार पांड...