मुंगेर, फरवरी 6 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। कैंसर कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, समय पर जांच और सही इलाज से इस पर पूरी तरह काबू पाया जा सकता है। यह बातें सिविल सर्जन डॉ. राजू ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आयोजित जन-जागरूकता रैली के दौरान कहीं। रैली का आयोजन मुंगेर सदर अस्पताल के गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यालय की ओर से किया गया। इस रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि, जागरूकता और समय पर इलाज ही कैंसर से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है। सिविल सर्जन डॉ. राजू, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. के. रंजन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैजान आलम अशरफी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सदर अस्पताल परिसर से निकलकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी और आम लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। स्वास्थ्य कर्मियों एवं प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.