मुंगेर, फरवरी 5 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को सदर अस्पताल में कैंसर रोग स्क्रीनिंग सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ओपीडी में आने वाले मरीजों के कैंसर की आशंका को लेकर जांच की गयी। जिसमें ओरल व ब्रेस्ट कैंसर के दो संभावित मरीज भी पाये गये। सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि गैर संचारी रोग विभाग द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंसर जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जबकि कैंसर के रोकथाम और इसके इलाज को लेकर 4 से 11 फरवरी तक पूरे जिले में कैंसर जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ के रंजन ने बताया कि कैंसर लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर पहचान और उपचार से इस बीमारी से बचा जा सकता है। इसके लिये जरूरी है कि हम इसके लक्षणों के प्रति जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.