लखनऊ, जुलाई 20 -- लखनऊ। लोकतंत्र सेनानी कल्याण मंच की ओर से रविवार की शाम कस्तूरबा नारी शाला बीएन रोड लालबाग में कैंसर रोग संबंधी आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. अजय शर्मा ने गले व मुंह में कैंसर से बचाव के लिए मट्ठा, छाछ, अश्वगंधा, शतावर, आंवला, तुलसीदल, नीम, गंगाजल, गोमूत्र, विटामिन सी युक्त फल, और गिलोय के इस्तेमाल पर जोर दिया। इस दौरान नि:शुल्क परामर्श देने के लिए लोकतंत्र सेनानी एवं चिकित्सा परामर्शदाता भाऊराव देवरस सेवा न्याय के अध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा उपलब्ध रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.