मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता होमी भाभा कैंसर अस्पताल की डॉ. आकांक्षा और डॉ. अवंतिका ने वर्ल्ड हॉस्पिस एंड पैलिएटिव केयर डे पर कैंसर के अंतिम अवस्था के मरीजों के देखभाल के बारे में जानकारी दी। रविवार को सदर अस्पताल में यह कार्यक्रम जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार की देखरेख में हुआ। दोनों डॉक्टरों ने पैलिएटिव केयर के महत्व, इसकी गंभीरता और जीवनघातक बीमारियों से पीड़ित मरीजों की देखभाल व उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि पैलिएटिव केयर केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से भी रोगियों की देखभाल करने का प्रयास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.