रामगढ़, जुलाई 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर के देवरिया चारी टोंगरी निवासी सीसीएलकर्मी गहनु मुंडा का सोमवार को इलाज के दौरान रांची सैमफोर्ड अस्पताल में निधन हो गया। आम्रपाली टंडवा में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत 57 वर्षीय गहनु मुंडा कैंसर रोग से पीड़ित थे। वे अपने पीछे पत्नी समेत तीन पुत्र एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गहनु मुंडा का अंतिम संस्कार देवरिया चारी टोंगरी श्मशान में हुआ। मुखाग्नि बड़े पुत्र किशन मुंडा ने दिया। अंतिम संस्कार में पुत्र किशोर मुंडा, महेश मुंडा, के अलावा रजलाल मुंडा, पूर्व मुखिया राजेंद्र मुंडा, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा, पूर्व पार्षद झरी मुंडा, उप मुखिया जितेंद्र मुंडा, रोहित मुंडा, सुदर्शन मुंडा, सुनील मुंडा, रवि मुंडा, डांदू मुंड़ा, देवेंद्र सिंह, गोलू आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्ता...