प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के शाहगंज में कैंसर पीड़ित यूट्यूबर से मारपीट कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। लगभग एक मिनट के वीडियो में कुछ लोग आबिद शमीम को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए हाथापाई करते दिख रहे हैं। साथ ही उसकी गंभीर बीमारी की भी खिल्ली उड़ा रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वीडियो की सत्यता का दावा नहीं करता है। उधर, शाहगंज पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। हम्माम अली नखराकोना निवासी शमीम मोहम्मद का बेटा आबिद शमीम उर्फ बेलाल सईद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह कैंसर की बीमारी से ग्रसित है। उसका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। आबिद शमीम को यूट्यूब पर वीडियो बनाकर पोस्ट करने का शौक है। वह सुहाग स्टोर के समीप मोबाइल पर वीडियो बना रहा था। आरोप है कि...