रामपुर, मार्च 11 -- कैंसर से पीड़ित एक महिला की रेड क्रास के जरिये मदद की गई और महिला को आयुष्मान कार्ड भी जारी किया गया। जन सुनवाई के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल को कैंसर से ग्रसित मरीज का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। जिसमें महिला ने मदद की गुहार लगाई थी। सीडीओ ने त्वरित संज्ञान लिया और सीएमओ को महिला की सहायता करने के आदेश जारी किए थे। सोमवार को सीडीओ ने महिला का आयुष्मान कार्ड जारी करते हुए रेड क्रास के सहयोग से उपचार की त्वरित व्यवस्था की। इस मौके पर सीएमओ डा. एसपी सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.