प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- प्रयागराज। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर मंगलवार रात में कैंसर पीड़ित मरीज को एसआरएन में भर्ती किया गया। लेकिन मरीज को कैंसर विभाग के बजाय सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया है। मरीज की स्थिति अभी स्थिर है। मरीज की आज बॉयोप्सी जांच की जाएगी। हंडिया के बरौत के रहने वाले 58 वर्षीय महेश राधेश्याम कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मंगलवार को उनके भतीजे पंकज उन्हें लेकर एसआरएन अस्पताल आए थे। इमरजेंसी में मरीज को दिखाने के बाद वहां से डॉक्टर ने कैंसर विभाग के वार्ड नंबर 14 में रेफर कर दिया था। वार्ड में डॉक्टर के न होने के कारण दो घंटे तक मरीज गैलरी में तड़पता रहा। परिजनों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मदद की गुहार लगाई। तब रात नौ बजे मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय अस्पताल पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.