हरदोई, जनवरी 8 -- हरपालपुर। सूरजूपुर गांव निवासी जगदीश का शव गुरुवार सुबह गांव के बाहर खेतों में पड़ी झोपड़ी में गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। परिवरीजन घर पर दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। खेत की तरफ गए परिजनों ने झोपड़ी में गमछे के सहारे शव लटकता देखा। मृतक जगदीश के परिवार में पत्नी राजवती सहित एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। परिजनों के अनुसार जगदीश पिछले कई सालों से कैंसर से पीड़ित थे। उनके इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके थे। पत्नी राजवती ने बताया कि घर की जमा पूंजी और अन्य संसाधनों का उपयोग करने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...