गंगापार, मार्च 24 -- कैंसर पीड़ित मरीज की मदद के बहाने घर आने जाने वाले युवक ने उसकी नाबालिग लड़की को एक पखवाड़ा पूर्व अगवाकर कर फरार हो गया। किशोरी की मां ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं लगने पर शनिवार को सोरांव थाने पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस किशोरी की खोजबीन कर रही है। घटना को लेकर कैंसर पीड़ित पिता की हालत और बिगड़ गई है। सोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान कैंसर रोग से पीड़ित है। थरवई थाना क्षेत्र के सहजीपुर गांव निवासी अमर सरोज मदद के बहाने किसान के घर आना जाना था। 10 मार्च को कैंसर पीड़ित किसान को पत्नी झलवा प्रयागराज दवा लेने गई थी। घर पर बेटी अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए अमर सरोज किशोरी को अगवाकर फरार हो गया। दवा लेकर माता पिता घर पहुंचे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन की परंतु किशोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.