धनबाद, अक्टूबर 7 -- धनसार, वरीय संवाददाता धनसार पुलिस ने बलियापुर से दुष्कर्म के आरोपी विवेक उर्फ विराट को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। धनसार पुलिस ने बताया कि 26 सितंबर को धनसार क्षेत्र की 23 वर्षीय एक युवती ने बलियापुर के विवेक के खिलाफ धनसार थाना मे दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में युवती का न्यायालय मे 164 का बयान दर्ज कराया गया था। उसने बताया था वह विवेक के साथ प्रेम संबंध में थी। बाद में उसे कैंसर हो गया। इसके बाद विवेक ने उससे दामन छुड़ा लिया। दस दिन पूर्व ही युवती की मौत कैंसर से हो गई। इसके बाद पुलिस विवेक को उसके घर बलियापुर से पकड़ लिया। विवेक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.