सहारनपुर, जनवरी 12 -- कैंसर पीड़िता विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर इलाज न कराने, मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना देने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस दौरान हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका सपना मल्होत्रा पुत्री अशोक सचदेवा निवासी रामपुर मनिहारान की शादी चार वर्ष पूर्व घंटाघर स्थित भागमल गुरुद्वारा के पास हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के तीन-चार माह तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार मांगें और दबाव बनाए जाने लगा। इसी बीच सपना कैंसर की चपेट में आ गई। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालियों ने शुरुआत में इलाज पर थोड़ा खर्च किया, लेकिन बाद में इलाज का पूरा खर्च मायके से उठाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.