बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर मेडिकल सर्विस सोसाइटी व युवा सद्भावना मंच की ओर से एक विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम अल्फारिया हॉस्पिटल मे किया गया। जिसमें डॉ. इत्तेहाद आलम ने बताया कैंसर होने के मुख्य कारण जैसे बीड़ी, पान, गुटखा, सिगरेट, तम्बाकू, शराब, खराब खानपान, दूषित पर्यावरण, प्रदूषण आदि हैं। डॉ. अजीत पाल सिंह ने बताया कि कैंसर एक अभिशाप की तरह है। जिससे हमें और हमारे परिवार वा समाज को बचाना बहुत जरूरी है। इस दौरान डॉ. संजीदा आलम, डॉ. अतिया अकरम, युवा सद्भावना मंच के अध्यक्ष सुबोध यादव, उपाध्यक्ष गौरव कुमार ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सुबोध यादव, गौरव कुमार, नौशाद अली, इसराइल अली, आसिफ अब्बासी, कंचन, हिना, शिवम, अरिस, बच्चन अली खान, ओमप्रकाश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...