बदायूं, फरवरी 5 -- बिल्सी। सीएचसी पर विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान कर समय रहते उपचार कराया जाए तो इस बीमारी से बचाव संभव है। तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान से दूरी बनाए रखने तथा संतुलित आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच अपनाने की अपील की। डॉ. प्रगति और डॉ. पीके शर्मा ने भी कैंसर के प्रकार, कारण और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में स्टाफ नर्स अनुराधा सागर, अमृता सिंह, लता सक्सेना,स्टाफ नर्स सरवर अली सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...