सहारनपुर, फरवरी 5 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 150 लोगों की जांच की गई। जनता रोड स्थित विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ जूलॉजी द्वारा ने कैंसर दिवस पर कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर विमला वाई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीन कुमार, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवांका गौर, डॉ. अनिल कुमार एंव गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से डॉ. रश्मि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया गया। इसी क्रम में 20 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का निशुल्क टीका लगाया गया। कैंसर स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार ने किया गया। शिविर में नेत्र परीक्षण, टीबी जांच, एक्स-रे, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। जिसमे 150 से...