मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली रोड स्थित ओंकोकेयर कैंसर हॉस्पिटल के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सत्यवीर चौहान ने काला पीलिया के खिलाफ कैंसर जागरूकता वाहन को लेकर मुहिम चला रहे हैं। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन शशि जैन, डीएम अमरोहा निधि गुप्ता, एसपी अमरोहा अमित कुमार आनंद ने वैन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉ. सत्यवीर सिंह ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत भी किया। इस मौके पर मुख्य स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अमरोहा, योगेंद्र सिंह, डॉ. जितेंद्र, डॉ. वसीम, डॉ. बिलाल, शिवम, डॉ. बालियान, अभिषेक जैन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...