रांची, फरवरी 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज की एनसीसी 1/3 कंपनी ने बुधवार को आईक्यूएसी के सहयोग से कैंसर जागरुकता सत्र का आयोजन किया। मुख्य वक्ता डॉ. रणवीर सिंह राणा (कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) ने कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान और उपचार की सुलभता पर विचार साझा किए। उन्होंने कैडेटों को कैंसर के लक्षणों और निवारक उपायों की जानकारी दी तथा प्रश्नोत्तर सत्र में इस बीमारी से जुड़ी भ्रांतियां दूर कीं। कार्यक्रम में एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव सहित 80 कैडेट और शिक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...