नोएडा, फरवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में आयोजित फार्मा कॉन्क्लेव में मेडिकल डिवाइस पार्क का दबदबा रहा। कॉन्क्लेव में यमुना प्राधिकरण (यीडा) और कैंसर उपकरण बनाने वाली कंपनी शुक्रा फार्मास्यूटिकल के बीच समझौता हुआ। कंपनी मेडिकल डिवाइस पार्क में 10 एकड़ में अपनी इकाई लगाएगी और उन्नत एवं जीवनरक्षक चिकित्सा तकनीकों का निर्माण करेगी। फार्मा कॉन्क्लेव में यीडा सीईओ आरके सिंह और एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने शिरकत की। यहां शुक्रा फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड और यीडा के बीच समझौता हुआ। यह अत्याधुनिक सुविधा बीएनसीटी (बोरोन न्यूट्रोन कैपचर थेरेपी) का उत्पादन करेगी, जिसे कैंसर रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए सबसे उन्नत उपचार पद्धतियों में से एक माना जाता है। इस संयंत्र में रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग उपकरणों की शृंखला का निर्माण किया जाएगा, जिनमें...