प्रयागराज, जनवरी 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग की ओर से 22 जनवरी से तीन दिवसीय कैंसर जांच पर केंद्रित राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगोष्ठी होगी। मंगलवार को प्रेस क्लब में मीडिया को जानकारी देते हुए पैथोलॉजी विभाग की अध्यक्ष व आयोजन की प्रमुख डॉ. कचनार वर्मा ने बताया कि संगोष्ठी में पहले दिन ट्यूमर बोर्ड पैनल में टाटा कैंसर संस्थान के 20 विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट, सर्जन और जांच तकनीशियन शामिल होंगे। इसमें कैंसर की बीमारी के कारण, जांच और इलाज की संपूर्ण प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी। 23 को प्रदेश के 55 मेडिकल कॉलेज के तकनीशियन को कैंसर की जांच से संबंधी नवीनतम तकनीक और जटिलता के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। 24 को संवाद कार्यक्रम में विशेषज्ञ केस स्टडी के अनुसार कैंसर की समय से पहचान, सही जांच और समुचित इलाज ...