पीलीभीत, फरवरी 15 -- पीलीभीत, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस पर जिले के लिए राहत भरी खबर है। हाल में संदिग्ध लक्षण वाले बच्चों की कराई गई चिकित्सकीय जांच में किसी भी बच्चे में कैंसर की पुष्टि नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि फिलहाल जनपद में बच्चों में कैंसर का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एहतियातन बच्चों की स्क्रीनिंग विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में कराई गई। सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई। मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह के मुताबिक बच्चों में लिम्फॉइड ल्यूकेमिया, ब्रेन व नर्वस सिस्टम, आंख, किडनी और ओवरी से जुड़े कैंसर के मामले आम तौर पर देखे जाते हैं। हालांकि जनपद में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है, फिर भी एहतियातन निगरानी और स्क्रीनिंग की व्यवस्था रखी गई है।...