इटावा औरैया, फरवरी 4 -- इटावा। यूपीयूएमएस सैफई में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2026 की वैश्विक थीम यूनाइटेड बाय यूनिक पर आधारित रहा, जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, रोगियों को भावनात्मक एवं सामाजिक समर्थन प्रदान करना तथा कैंसर से लड़ने के सामूहिक संकल्प को मजबूत करना था।कार्यक्रम में प्रति कुलपति डा. रमाकांत ने कैंसर से सफलतापूर्वक जंग जीत चुके मरीजों को उनके अदम्य साहस, धैर्य एवं सकारात्मक सोच के लिए सम्मानित किया। चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कैंसर सरवाइवर को प्रोत्साहित किया और उन्हें देखभाल एवं सहयोग के प्रतीक स्वरूप खाद्य पैकेट भी वितरित किए गए। उपस्थित लोगों ने कैंसर विजेताओं की संघर्षगाथा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.