प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को एएमए सभागार में वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता एएमए के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने की। इस अवसर पर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन आत्रेय ने कहा कि मुंह में कैंसर के शुरुआती लक्षण जैसे सफेद या लाल धब्बे, ठीक न होने वाले छाले, हल्का रक्तस्राव, गांठें या आवाज में बदलाव आदि नजर आएं तो जांच और उपचार में विलंब नहीं करना चाहिए। मेदांता लखनऊ के रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद शोएब ने कहा कि सिर और गर्दन के कैंसर के उपचार में जोखिम को कम करने के लिए रेडियोथेरेपी मददगार साबित होती है। आयोजन में मेदांता लखनऊ में हेड एंड नेक ऑन्कोसर्जरी के निदेशक डॉ. विवेकानंद सिंह ने कहा कि जीभ, गाल, मसूड़े और तालु के कैंसर की स्थिति में असामान्य कोशिका वृद्धि शामिल होती है। इसका इल...