नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा। विश्व कैंसर दिवस पर जिम्स में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तंबाकू, शराब छोड़ने के लिए जागरूक किया गया। ईएनटी विभाग ने 50 से अधिक मामलों में मुंह, गर्दन और स्तन कैंसर की जांच की। नर्सिंग स्टाफ द्वारा कैंसर के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। डा. हुकम सिंह ने कहा कि शुरुआती लक्षण अक्सर सूक्ष्म होते हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इनमें न ठीक होने वाले मुंह के छाले, लगातार गले में खराश, निगलने में कठिनाई, आवाज में बदलाव, गर्दन में बिना कारण सूजन, कान में दर्द या मुंह में सफेद-लाल धब्बे शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...