सीवान, फरवरी 6 -- सीवान, एक संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर लायंस क्लब सीवान, लायंस क्लब वैदेही एवं लियो क्लब सिवान के संयुक्त तत्वावधान में साईं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सभागार में बुधवार को एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कैंसर के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा हुई और लोगों को समय पर जांच व सतर्कता के लिए प्रेरित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि लायन गीता शर्मा, लायंस क्लब सीवान के अध्यक्ष विकास सोमानी, डॉ. अब्दुल रेहान लारी, डॉ. रामेश्वर कुमार एवं डॉ. ऋचा सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डॉ. एमडी शादाब ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि कैंसर के लक्षण दिखाई देते ही सतर्कता बरतने से बचाव की संभावना बढ़ जाती है। पेडियाट्रिक सर्जन डॉ. रामशरण पांडेय ने बच्चों में जागरूकता पर बल दिया। डेंटल सर्जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.