लातेहार, दिसम्बर 13 -- लातेहार, संवाददाता। कैंसर के दो मरीजों के समेत जिले के 16 अन्‍य रोगियों को मुख्‍यमंत्री स्‍वास्‍थ्‍य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि के लिए अनुमोदित किया गया है। शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में उक्‍त निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को अनुमोदन के उपरांत सभी लाभुकों को अनुदान राशि बिना विलंब हस्‍तानांरित करने का निर्देश दिया है। उन्‍होने कहा कि चिकि‍त्‍सा अनुदान संबंधी मामले बहुत ही संवेदनशील होते हैं। इसमें विलंब परेशानी का कारण बन सकता है। बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि हेतु प्राप्त आवेदनों को प्रस्तुत किया गया। आवेदनों की समीक्षा के उपरांत कुल 16 आवेदनों का अनुमोदन किया गया। इनमें अनुसूचित जाति के पांच, अनुसूचित जनजाति के तीन...