कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता विश्व कैंसर दिवस पर कानपुर मेनोपॉज़ सोसाइटी एवं कानपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर जागरूकता व मेनोपॉज़ संबंधी आधुनिक व साक्ष्य-आधारित उपचार विकल्पों पर चर्चा करना था। कार्यक्रम के दौरान तीन महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए। सचिव डाक्टर शैली अग्रवाल ने बताया कि इलाज और देखभाल हर व्यक्ति के अनुसार होनी चाहिए। समाज, डॉक्टर व परिवार सभी को एकजुट होकर कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. किरण पांडेय, डॉ कल्पना दीक्षित, डॉ रेशमा निगम, डॉ रेनू गुप्ता, डॉ सीमा द्विवेदी, डॉ. दिव्या त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...