सीतामढ़ी, फरवरी 9 -- पिपराही। कैंसर तथा फाइलेरिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर में किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केशवेंद्र चौधरी ने छात्रों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। प्राचार्य ने कहा कि युवाओं को तंबाकू,गुटखा,धूम्रपान एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और सही जानकारी से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र से आए चिकित्सक डॉक्टर अशोक चौधरी ने कैंसर के कारण,लक्षण एवं बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि तंबाकू,गुटखा,धूम्रपान, असंतुलित खानपान एवं अनियमित जीवनशैली कैंसर के प्रमुख कारण हैं।उन्होंने कहा कि यदि कैंसर का पता प्रारंभ...