मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर। कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में एल्केम फाउंडेशन के सहयोग से होमी भाभा कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर की टीम ने सकरा में जागरूकता कार्यक्रम किया। इसके माध्यम से प्रखंड की जीविका दीदियों को कैंसर के रोकथाम, पहचान व उपचार से संबंधित जानकारी दी गई। मौके पर प्रोग्राम मैनेजर डॉ. अतीकुर रहमान, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुराग, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अवंतिका, काउंसलर ऋषिकेश रंजन तथा स्टाफ नर्स एमडी जब्बीर एवं श्वेता उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित लोगों को कैंसर से बचाव के बारे में बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...