बिजनौर, फरवरी 7 -- कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में विश्व कैंसर दिवस 2026 के अवसर पर धन्वन्तरी हेल्थ क्लब द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम 'यूनाइटेड बाय यूनिक' रही। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान एवं पर्सनलाइज्ड केयर के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना तथा छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. अमित कुमार बंसल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बायोटेक्नोलॉजी विभाग की सुरभि ढाका रहीं, जिन्होंने अपने व्याख्यान मे कैंसर के जैविक आधार, कैंसर अनुसंधान में आधुनिक बायोटेक्नोलॉजिकल तकनीकों तथा व्यक्तिगत उपचार रणनीतियों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के एक्टिविटी कोऑर...